The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

निलंबित विधायक ने वाहन से सात पुलिसकर्मियों सहित 22 लोगों को मारी ठोकर

Spread the love

THEPOPATLAL ओडिशा के खुर्द जिले के बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव के वाहन से कथित तौर पर कुचले जाने से सात पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना में चिल्का के विधायक जगदेव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सुबह करीब 11 बजे बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आर. आर.साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor