The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले,पिछले 24 घंटे में 4 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले

Spread the love

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,041 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2 हजार 363 लोग कोरोना से ठीक हुए। जबकि पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। कोरोना के नए केस मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हजार 177 हो गई है। देश में अब तक कोरोना से 4 करोड़ 26 लाख 22 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। वहीं अब तक 5 लाख 24 हजार 651 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। बता दें कि महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 2 जून को देश में कोरोना केस 35.2 फीसदी बढ़े थे। मुंबई में 17 दिन बाद कोरोना से एक मौत हुई है। मुंबई के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *