The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

महंत रवींद्र पुरी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बने

Spread the love

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की सोमवार को दारागंज निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में महंत रवींद्र पुरी को अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। सात अखाड़ों ने मिलकर बहुमत से फैसला लिया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध दशा में मौत के बाद साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। इसके लिए काफी दिनों से जोड़तोड़ चल रही थी और अखाड़ों को अपने पक्ष में करने की जोरआजमाइश की जा रही थी। अखाड़ा परिषद के संरक्षक महंत हरि गिरि की ओर से 25 सितंबर को निर्मल अखाड़ा प्रयागराज में परिषद की बैठक बुलाई गई थी। बैठक काफी गहमा गहमी रही। एक मत न हो पाने के कारण निर्मल अखाड़ा दो फड़ हो गया। 13 अखाड़ों में से सात ने रवींद्र पुरी के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद रवींद्र पुरी को विधिवत अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor