The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। सरिया पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीआई विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटर सायकल पर गांजा लेकर ओडिशा से जांजगीर की ओर जाने के लिये निकला है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्टाफ की टीमें अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी के लिये लगाया गया । थाना की एक टीम द्वारा कंचनपुर रोड पर एक व्यक्ति को पैशन प्रो मोटर सायकल पर नीला रंग की बैग के साथ आते दिखा जिसे सुरक्षापूर्वक पुलिस टीम द्वारा रोका गया । बाइक का चालक अपना नाम ऋषि कुमार साहु पिता गोरे लाल साहु 40 वर्ष निवासी काशीगढ थाना जैजेपुर जिला जांजगीर-चांपा बताया, जिसे नाकेबंदी कार्यवाही की जानकारी लेकर उसके बैग की तलाशी ली गई , जिसके बैग अंदर 5 किलो गांजा कीमती 25,000 रूपये मिला । आरोपी से मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल पैशन प्रो CG 12 AP-3662 कीमती 10,000 रूपये की जप्ती कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor