The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शोरुम में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा,9,05,500 रूपये का माल जप्त

Spread the love

रायपुर। शोरूम पारेख गैलेरियम सेनेटरी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर आरोपी निक्की नेताम पिता करण नेताम 22 निवासी दारूभट्टी के पास झोपड़पट्टी अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर। को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दर्शन पारेख ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह जेल रोड थाना देवेन्द्र नगर का निवासी एवं पारेख गेलेरियम (पारेख सेनेटरी स्टोर्स) के नाम से लालपुर थाना टिकरापारा में शोरूम है। दिनांक 16.10.2021 को रात्रि 8.30 बजे तक काम करके ताला लगाकर अन्य स्टाफ के साथ घर चले गया। दिनांक 18.10.2021 को प्रातः 10 बजे जब दुकान गया तो दुकान मे रखे सामान अस्त व्यस्त पड़ा था पीछे लोहे का शटर खुला था ताला लगे स्थान को कुंडी कटा हुआ था एवं दुकान में रखे नल एवं फिटिंग का सामान नहीं था। कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान मे रखे सामान को चोरी कर ले गया। जिस पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 442/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया है।आरोपी की निशानदेही पर उनके कब्जे से थर्मोसेट बोडी, डायवर्टर बोडी, कांसिल्ड, नल, ग्रामस फिटिंग, नल फिटिंग, स्पाउट, थर्मोस्टेट स्पेयर पार्ट्स, वेसिन का स्पेयर पार्ट्स जुमला कीमती लगभग 9,05,500 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *