The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री ने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र को दी 39.75 करोड़ राशि के 106 विकास कार्यों की सौगात

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। भानुप्रतापपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भानुप्रतापपुर के लोगों को 39.75 करोड़ रूपयों के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने 30.10 करोड़ रूपयों के 101 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 9.64 करोड़ रूपयों के 05 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
श्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13.64 करोड़ रूपयों के 20 विकास कार्यों, जल संसाधन विभाग के 4.83 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यो, समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला भवन निर्माण हेतु 21.85 लाख रूपयों, लोक निर्माण विभाग के 4.22 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यों, जिला खनिज संसथान न्यास निधी के द्वारा 6.93 करोड़ लागत के 76 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जल संसाधन विभाग के 3.46 करोड़ लागत के 02 विकास कार्यों, 5.71 करोड़ लागत से बने लोक निर्माण विभाग के 02 विकास कार्यो तथा सीएससी दुर्गूकोंदल में 46.95 लाख लागत से बने आॅपरेशन कक्ष का लोकार्पण किया ।
स्थानीय जनजातीय संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण एवं आने वाले पीड़ियों को संस्कृति के गौरव को बढ़ाने हेतु भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1.91 करोड़ लागत से बनाये जा रहे 23 गोटूलों एवं स्थानीय कलाकारों की कला को मंच प्रदान करने हेतु 1.30 करोड़ की लागत से 26 रंगमंचों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 2.79 करोड़ की लागत से 14 गांवों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य गोदामों का निर्माण कराया जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *