The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगर निगम रायपुर मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज यहां नगर निगम रायपुर मुख्यालय परिसर महात्मा गांधी सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ सहित एमआईसी मेम्बर, पार्षद, नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor