The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भिलाई स्टील प्लांट के जीएम और जीएम/डीएसओ सस्पेंड

Spread the love

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के अंदर एक सप्ताह में हुए चार हादसों में दो की मौत और पांच लोगों के घायल होने के बाद बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने जीएम और जीएम/डीएसओ को किया सस्पेंड करने के साथ-साथ एसएमएस 2 के सीजीएम सुशील कुमार को हटा दिया है। उन्हें वहां से हटाकर एमआरडी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस कनवर्टर शॉप में गुरुवार को हादसा हुआ है उसके इंचार्ज सीजीएम सुशील थे।
भिलाई स्टील प्लांट में 9 जून को हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। एसएमएस-2 के सीजीएम सुशील कुमार की जगह अब सुशांता कुमार घोषाल को सीजीएम (शॉप्स) से सीजीएम (एसएमएस-2) बनाया गया है। इसके साथ ही दिब्येंदू लाल मोइत्रा को सीजीएम (इवेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ) के साथ अतिरिक्त चार्ज सीजीएम एमआरडी दिया गया है। ये सभी बीएसपी में ईडी वर्क्स को रिपोर्ट करेंगे। दुर्घटना के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार पाए गए अधिकारी जीएम ए.राजकुमार और जीएम/डीएसओ गौरव सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है।
कन्वर्टर शॉप में गुरुवार दोपहर लोहे की मोटी चेन टूटकर गिरने से 42 वर्षीय ठेका श्रमिक अर्जुन साहू की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक तीन बेटियों का पिता है वह अपने मां व पत्नी के साथ रहता था। घर में अर्जुन इकलौता था काम करने वाला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor