The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू मारकर युवक की कर दी हत्या

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अवीवा ग्रीन सिटी डुंडा के मोहम्मद अमान खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। टिकरापारा पुलिस को गुरुवार की देर रात खबर मिली और आरोपी की तलाश शुरू की गई। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया है, जिससे अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास की बताई जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की कहानी और आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।चाकूबाजी की इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में टिकरापारा थाने की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इलाके के कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही।फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल सका है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि आखिर किस वजह से अमान को मौत के घाट उतार दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *