The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्कूल हॉस्टल की छत पर सो रहा बच्चा गिरा नीचे,मौत

Spread the love

रायपुर। नवा रायपुर में एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल बिल्डिंग से गिरकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना दो दिन पहले हुई है। अब इस मामले में पुलिस को स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का पता चला है। जल्द ही स्कूल के संचालकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है।
मामला खरखराडीह गांव का है। यहां गुडसन एंजिलीन एकेडमी स्कूल में 6 साल का प्रफुल्ल दुबे पढ़ता था। पास के ही गांव का रहने वाला प्रफुल्ल स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। 2 दिन पहले छत से गिर जाने की वजह से घायल हालत में प्रफुल्ल स्कूल वालों को मिला। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 6 साल के प्रफुल्ल के पिता लिपाई-पोताई का काम करते हैं तथा मां रेस्टोरेंट में मजदूरी करती है। प्रफुल्ल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। गर्मी की छुटि्टयों में भी वह स्कूल में ही रह रहा था।
स्कूल के कर्मचारी मामले को दबाने के कोशिश कर रहे थे, मगर बच्चे की मौत की वजह से मामला पुलिस के पास पहुंच ही गया। राखी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने आई। पाया गया कि स्कूल में बच्चों को छत पर सुलाया गया था। पूछताछ करने पर स्कूल संचालकों की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई कि गर्मी अधिक होने की वजह से बच्चों को छत पर सुला दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई पता लग जाएगा ,जल्द ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *