The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्लेटफार्म पर सोये व्यक्ति की जेब से मोबाइल पार,पकड़े जाने पर दांत से काटकर आरोपी भागा

Spread the love

भिलाई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लेटे एक व्यक्ति के जेब से किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। इसका एहसास होते ही व्यक्ति की नींद खुल गई तब देखा कि एक लड़का उसका मोबाइल अपने हाथ में रखा है। नजर पड़ते ही उसने लड़के को पकड़ लिया,इस पर उसने प्रार्थी के हाथ को दांत से काट लिया और मोबाइल लेकर भाग निकला। घटना की रिपोर्ट पावर हाउस ​जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई है। प्रार्थी अनिमेष पिता मोतीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी एमआईजी II 1718 हाउसिंग बोर्ड कालोनी भिलाई का रहने वाला है। उसने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मांता बंमलेश्वरी का दर्शन करने 8 जून को डोगरगढ़ गया था,वापस रात 1.30 बजे पावर हाउस प्लेटफार्म पर ट्रेन से उतरा अधिक रात हो जाने की वजह से वह प्लेटफार्म नंबर एक पर वेटिंग हॉल के सामने लेट गया,इस दौरान उसकी आंख लग गई,कुछ देर बाद जेब से मोबाइल निकालने का आभास हुआ तब उसने देखा की एक लड़का उसके जेब से मोबाइल निकाल लिया है,उसने उसे पकड़ लिया,इस पर आरोपी ने उसके हाथ को दांत से काट लिया और उसका मोबाइल कीमती 8 हजार को लेकर भाग गया। रेलवे पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *