The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जमीन विवाद के चलते युवक ने कर दी अपने फूफा की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार। जमीन विवाद के चलते एक एक युवक ने अपने फूफा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलौदाबाजार जिले की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोसमसरा निवासी सौभाग्य चंद रजक 75 वर्ष के साथ उसके साले के परिवार के साथ जमीन विवाद चल रहा था। मृतक शादी के बाद से ही ससुराल में रहता था। इसी बात को लेकर उसके साले का बेटा रेखु रजक गुरुवार रात सौभाग्य के घर में घुस आया। दोनों के बीच विवाद होता रहा और फिर रेखु ने उसे मारने के लिए दौड़ाया और गांव के चौराहे पर पत्थर, लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वहां से आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।
लिया।
आरोपी युवक अपने फूफा को मारने के लिए पूरे गांव में दौड़ाता रहा। फिर गांव के चौराहे पर पत्थर और लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। पुलिस ने अगले दिन शुक्रवार को । मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जमीन के मामले में कोर्ट में पेशी काट कर थक गया था। इसके चलते ही उसने अपने फूफा की हत्या कर दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor