Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर में फिर एक युवक की हत्या हुई है। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है, सुनसान प्लॉट पर लाकर युवक का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। हमला इतना जबरदस्त था कि युवक का चेहरा पहचान नही आ रहा है। कचना स्थित वीआईपी स्टेट के प्लॉट पर युवक की लाश मिली। सुबह इस इलाके में टहल रहे कुछ लोगों की नजर जमीन पर गिरे युवक पर पड़ी। पास आकर देखने पर वह मृत मिला। इसके बाद फौरन पुलिस की टीम को खबर दी गई । अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खम्हारडीह इलाके की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पिछले 5 दिनों में हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले रायपुर के संतोषी नगर इलाके में अमान खान, सिविल लाइन इलाके में रामचंदानी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की आपसी विवाद में हत्या हुई। गुढ़ियारी इलाके में एक युवक की गर्लफ्रेंड की वजह से हुए विवाद में हत्या हो चुकी है। हालांकि पुलिस को लाश की जांच करने पर पता चला है कि युवक के हाथ में एक टैटू है। इस टैटू में नाम लिखा हुआ है अब इस टैटू के जरिए ही पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor