Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बाइक से गांजा तस्करी करते अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,10 किलों ग्राम गांजा व बाइक जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”


रायगढ़/रायपुर।रायगढ़ जिले के ग्राम बिरनीपाली बेरियर डोंगरीपाल के पास 13 जून को पुलिस ने चे​किंग के दौरान एक अंतरराज्यीय बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलों ग्राम गांजा तथा एक बाइक जब्त की है। आरोपी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिरनीपाली बेरियर डोंगरीपाल के पास सामने से आ रही मोटर साईकल हीरो HF DELUXE क्रं0 MP20 MS 3961 मे एक व्यक्ती बिरनीपाली बैरियर की ओर आते दिखा जिसे बैरियल के पास घेराबंदी कर रोका गया, चालक से उसका नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम – कुबेर दत्त पाण्डेय पिता स्व0 रमाकांत पाण्डेय उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 17 बीमाग्रम एनएच 78 डबल स्टोरी भदरा पकरिया थाना व जिला अनुपपुर म0प्र0 का रहने वाला बताया।तलाशी दौरान संदेही के पास से एक नीला रंग के बैग के अन्दर रखा हुआ 03 पैकेट भूरा रंग के टेप से लपेटा हुआ तथा मोटरसाइकिल के सीट के अन्दर 04 भूरा रंग के टेप से लपेटा हुआ कुल 7 पैकेट मादक पदार्थ (गांजा) रखा हुआ।मिला जिसका वजन कराने पर कुल 10 किलों ग्राम अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये तथा परिवहन में उपयुक्त बाइक कीमती 30 हजार कुल जुमला 180000 को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor