The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedCrime

दहेज में भैंस व बुलट बाइक नही लाने पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर कर दी महिला की हत्या,पति ​सहित सात के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

बुलंदशहर । दहेज में भैंस व बुलट नही लाने पर पति व ससुराल वालों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति सहित महिला के ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली के गांव चालाकपुर निवासी रवेंद्र कुमार पुत्र गुलाब सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बहन रेनू (22) की शादी वर्ष 2018 में गांव सुल्तानपुर बिलौनी निवासी पंकज कुमार से हुई थी। इसमें हैसियत से ज्यादा सामान दिया था। ससुरालजन इससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग कर रहे थे। कुछ माह पहले ससुरालियों ने भैंस व बुलट बाइक की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर वह रेनू के साथ मारपीट की गयी। मंगलवार सुबह उन्हें फोन से जानकारी मिली कि रेनू की मौत हो गयी है। शव घर में ही है। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। ससुरालियों ने रेनू पर फांसी लगाकर जान देने की बात बतायी। जिस समय वह घर पहुंचे शव फंदे पर नहीं जमीन पर रखा हुआ था। उन्होंने रेनू की दहेज नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों का उग्र रूप देखकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
सूचना पर सीओ डिबाई रमेश चंद त्रिपाठी, तहसीलदार और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। साथ ही पुलिस पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *