The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिकअप वाहन में 8 मवेशियों कत्लखाना ले जा रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 5 गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर ।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक पिकअप वाहन में 8 मवेशियों को भरकर कत्लखाना ले जा रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सन्ना पुलिस को सूचना मिली की 11 मई को रात 2.30 बजे धौरापाठ में काफी संख्या में ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन मैक्स CG 14 A 0395 को रोक कर रखा है। उसमें मवेशियों को ठूंस—ठूंसकर भरा हुआ है जिसे कुछ लोग सन्ना के रास्ते रांची कत्लखाने ले जा रहे है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 8 नग मवेशी बैल भरा हुआ मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर उनके पास कोई जरुरी कागजात नही मिला। तथा उन्हें हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया तब उन्होंने मवेशियों को कत्लखाना रांची की ओर ले जाना बताया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छ.ग. पशु परिवहन अधिनियम 1978 तथा छ.ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। नाम पुछने पर उन्होंने पुलिस को अपना नाम जेठू राम पिता बैजनाथ 56 साल निलकंठपुर,मादूड़ मुंडा पिता शीला राम भुईहर 61 साल घोसरा थाना कुसमी,जितराम पिता भूकला 33 साल सीधाटोली,इंद्रसाय पिता झपू राम 46 साल निवासी लवकसपुर सभी थाना कुसमी जिला बलरामपुर एवं वाहन चालक कार्तिक दास पिता बीरबल दास उम्र 23 साल सा0 भूसूपंडरीपानी थाना सीतापुर जिला सरगुजा निवासी होना बताये की वाहन चालक को नोटिस देने पर वाहन में पशू परिवाहन करने का कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *