The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शोरुम में काम करने वाला कर्मचारी शोल्ड बाइक कर लिया चोरी,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के पण्डरी इलाके में शो रुम में काम करने वाला स्टाफ शोल्ड मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आर.सी.मोटर्स लोधीपारा चौक में शो रूम इंचार्ज राजेश कुमार जैन 52 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ओव्हर ब्रिज के नीचे आरसी मोटर्स गोडाऊन मोवा में पिछले एक सप्ताह से अनुभव कश्यप काम कर रहा था। 15 जून को अचानक पढाई के लिए छुट्टी मांगा कर चले गया। उसी दिन दोपहर 3 बजे प्रा​र्थी के गोडाउन में काम करने वाली महिला से गेट की चाबी लेकर अनुभव कश्यप ने सोल्ड मोटरसाइकिल R15 – V4 सिल्वर सफेद कलर कीमती 90000 को चोरी कर भाग गया।इसकी जानकारी अफजल नाम के एक स्टाफ ने प्रा​र्थी को दी है। जिसके बाद शोरुम में जाकर देखने पर बाइक नही था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ​जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *