The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सीसीसीए के अध्यक्ष बने लोकेन्द्र और शांतिलाल लुंकड़ कोषाध्यक्ष

Spread the love

‘वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी।सेंट्रल सिने सर्किट एसोसिएशन के 68वें वार्षिक अधिवेशन में संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन अमरावती और कोषाध्यक्ष शांतिलाल लुंकड़ धमतरी चुने गए।
महाराष्ट्र के भुसावल में हुए वार्षिक अधिवेशन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र विदर्भ खानदेश से आए फिल्म उद्योग के सभी वितरक, प्रदर्शक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान द्विवर्षीय कार्यकारिणी समिति के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से वितरक एवं प्रदर्शक लोकेन्द्र जैन को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने पिछले 30-35 वर्षों में करीब दो सौ फिल्मों का वितरण किया है। वर्तमान में वे 80-90 सिनेमाघरों का संचालन कर रहे हैं तथा 40-45 नए मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों का निर्माण सीपीसीआई राजस्थान में कर रहे हैं। इंदौर के वितरक बसंत कुमार उपाध्यक्ष, राजस्थान के कैलाश चन्द्र शर्मा सचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रदर्शक शांतिलाल लुंकड़ मानद कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय सुराना भुसावल, सारंग चांडक, प्रकल्प राठी, विनोद भंडारी, नरेश चौधरी अमरावती, दिलीप लुनिया छत्तीसगढ़, जयप्रकाश चौकसे, आदित्य चौकसे, संदीप जैन इंदौर, संदीप भंडारी, चन्द्रशेखर चौधरी एवं राजेन्द्र सारा राजस्थान शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *