The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

समाज गौरव अवार्ड से तुलाराम साहू सम्मानित

Spread the love

राजिम। प्रदेश साहू समाज एवं राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के तत्वाधान में पुरखा के सुरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के साहित्यकार, संगीत कला के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले स्वाजातीय बंधुओं का सम्मान साहू छात्रावास राजिम में किया गया जिसमें संगीतकार तुलाराम साहू को समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि तुलाराम साहू द्वारा विगत 13 वर्षों से अंचल का एकमात्र श्रीराम संगीत कला केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें हजारों प्रशिक्षणार्थी संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।संगीत के क्षेत्र में इनकी सेवाएं स्मरणीय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन हिरवानी प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज, अध्यक्षता भुनेश्वर साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने समाज के साहित्यकार व कलाकारों के लिए हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिए। उक्त कार्यक्रम में राजिम भक्तिनमंदिरसमिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धनराज साहू, जिला संयोजक श्रवण साहू प्रखर, डॉ. सुखदेव साहू सरस, राजू साहू, भूपेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रवण साहू प्रखर के द्वारा किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor