The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बकरा भात खाने के बाद 22 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार,एक की मौत

Spread the love

कोरबा/रायपुर। कोरबा जिले में एक ग्रामीण के घर बकरा तिहार में भोजन करने के बाद 22 लोग बीमार हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक युवक की मौत हो गई और एक बालक गंभीर है। घटना पोड़ी उपरोड़ा के आमा ठीकरा गांव की है। दरअसल पोड़ी उपरोड़ा के आमा ठीकरा गांव में ग्रामीण गुलाब कमरो के यहां बकरा भात कार्यक्रम रखा गया था। इसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम भोजन करने वाले 22 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। आनन-फानन में सभी को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां सभी का उपचार जारी है। 4 वर्षीय मिथलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बकरा भात खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor