The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

समाज कल्याण विभाग द्वारा कापसी में लगाया गया शिविर, 86 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 30 जून को ग्राम पंचायत कापसी में दिव्यांगजनो के शत प्रतिशत मेडिकल प्रमाण पत्र /UDID बनाए जाने एवं पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अंजली अधिकारी, सरपंच ग्राम पंचायत कापसी सुकदेव सलाम, वार्ड पंच द्वारा किया गया। उक्त शिविर में 86 हितग्राहियों का पंजीकृत किया गया । जिसमे 42 अस्थि बाधित,9 श्रवण बाधित, 3 दृष्टि बाधित , 7 मानसिक तथा 26 आवेदन नवीनीकरण,UDID एवं पेंशन के प्राप्त हुए ।
उक्त दिव्यांगजनो का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।। उक्त शिविर में जिला चिकित्सालय से चिकित्सको की टीम/उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor