The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसीं, यूपी में राम राज्य नहीं है किलिंग राज्य है

Spread the love

द पोपटलाल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान समेत आठ लोगों की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी यूपी में राम राज्य की बात करती है लेकिन यह राम राज्य नहीं है किलिंग राज्य है. लोगों को मार दिया जाता है और सरकार धारा 144 लगा देती है. टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मंत्री के लड़के ने इतने किसानों को मार दिया. हम इसकी निंदा करते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई । आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी। इसके बाद हिंसा भड़की। इस मामले में पुलिस ने हंगामा मचने पर अजय मिश्रा के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *