The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सर्चिग से लौट रहा जवान नाला पार करने के दौरान तेज बहाव में बहा,तलाश जारी

Spread the love

बीजापुर।सुकमा जिले के सिलगेर क्षेत्र में सर्चिंग कर लौट रहे जवानों की टीम से पहाड़ी नाले को पार करने के दौरान शुक्रवार को एक जवान बह गया है। जवान के बहने की जानकारी मिलते ही मौके पर अतिरिक्त बल भेज कर जवान की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सिलगेर क्षेत्र में स्थापित मुकुर कैम्प से कोबरा 210 के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौट रहे जवान जब सिलगेर के पास एक पहाड़ी नाले को पार कर रहे थे तभी एक जवान का बैलेंस बिगड़ा और वह उफनते नाले में गिर गया। इससे पहले की साथी जवान कुछ समझ पाते वह जवान दूर तक बह गया। जानकारी मिलते ही मौके पर अतिरिक्त बल को रवाना किया गया है और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जवान की तलाश शुरू कर दी गई है। जवान का नाम सूरज आर. है जो केरल का निवासी बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *