The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार,नगदी 27320 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त

Spread the love

राजनांदगांव। मोहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर रेड की कार्रवाई कर 5 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 27 हजार से अधिक रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के मोहला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिधाली अरूण कोमरे के घर के सामने जुआ खेलने की सूचना पर 7 जुलाई को पुलिस ने घेराबंदी कर 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व पड से 27320 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों से नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम आरोपीगण धमेन्द्र कुमार सिंह पिता एच.डी. सिंह जाति क्षत्रिय उम्र 44 वर्ष कोरचाटोला चिल्हाटी, मोहित कुमार टेम्बुलकर पिता स्व. दसरू राम टेम्बुलकर उम्र 38 वर्ष चौकी,परमेश्वर बघेल पिता रूपसाय बघेल उम्र 32 वर्ष वार्ड नं. 13 गोटाटोला,डीएस कुमार पिता गंभीर राम साहू उम्र 42 वर्ष ढुटीटोला तथा रमेश यादव पिता स्व. गणपत यादव उम्र 49 वर्ष गिधाली थाना मोहला बताया है, सभी जिला राजनांदगांव के रहने वाले है।आरोपियों के खिलाफ जुआ जुआ एक्ट 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor