The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने प्राप्त किया मतपेटी एवं अन्य सामग्री

Spread the love

रायपुर । भारत के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतपेटी एवं अन्य सामग्री छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कर ली है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल इन्हें लेकर आज शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए नई दिल्ली में मतपेटी और मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान आवासीय आयुक्त एवं निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। भारत निर्वाचन आयोग से मतपेटी और मतदान सामग्री नई दिल्ली एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor