The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

राज्य ओपन स्कूल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए विलम्ब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 15 जुलाई तक

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा सितम्बर 2022 में सम्मिलित होने हेतु 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ 1 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए मात्र एक दिन शेष है। अतः आवेदक निर्धारित तिथि तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर दें।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि सितम्बर 2022 की हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी की अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रथम बार सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी और अन्य बोर्ड से अनुतीर्ण छात्र सम्मिलित होना चाहते हैं, तो ऐसे छात्र भी निर्धारित तिथि में कार्यलयीन की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से परीक्षा आवेदन फार्म एवं अध्ययन केन्द्र की सूची डाउनलोड कर परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। यदि छात्र-छात्राएं 15 जुलाई के पश्चात आवेदन करते हैं तो वे अप्रैल 2023 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor