The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सब्जी खरीद रहे पिता को पता नही चला,बाजू में खड़ी बच्ची के गले से चोर सोने का लॉकेट कर लिया चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर।राजधानी रायपुर के उरला इलाके में सब्जी खरीदते समय एक व्यक्ति के बच्ची के गले से किसी ने सोने का लाकेट चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जागृतिनगर बीरगांव निवासी सनत 24 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी 20 जुलाई की शाम सब्जी खरीदने बुधवारी बाजार बीरगांव गया था।सब्जी लेते समय अपनी बेटी को बाजू में खड़ा किया था,इसी दौरान किसी ने बच्ची के गले से रेशम के धागे में पहना हुआ सोने का लाकेट कीमती करीब 3000 रुपये को चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor