The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर सुनकर देखने वालों की उमड़ी भीड़, जन्म के बाद चारों बच्चे मृत मिले

Spread the love


बिहार। नवादा जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दुखद बात यह है कि जन्म के साथ ही चारों नवजात मृत पाए गए हैं। वहीं, बच्चों की मौत की सूचना पर परिवार वालों में मायूसी छा गई है, बच्चे को जन्म देने वाली स्वस्थ है।चार बच्चों में से तीन लड़कियां और एक लड़का था। चार बच्चों की जन्म की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल बच्चों को देखने पहुंच गए। भीड़ जमा होते देख अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मी ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर वहां से हटाया।
बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दत्तरौल गांव निवासी मोहम्मद कुदरुश की पत्नी शानू प्रवीण नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक एमबीबीएस डॉ. मधु सिन्हा की क्लीनिक में प्रसव के लिए भर्ती हुई, जहां अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि महिला के गर्भ में चार बच्चों का पता चला। डॉ मधु सिन्हा ने पूरी तत्परता दिखाते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल दिया, लेकिन जन्म के बाद ही चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मां पूरी तरह से सुरक्षित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *