The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

​अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से कुचल कर अधेड़ को उतारा मौत की घाट,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। सुबह सड़क से कुछ दूर पर लोगों ने खून से लथपथ लाश देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी पुलिस पहुंची। शख्स के सिर, मुंह और आंख को पत्थर से कुचला गया है। सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोगदा के पास की है। सुबह 6-7 बजे के करीब झरोखा रेस्टोरेंट के सामने सड़क से कुछ दूर पर झाड़ियों के पास 40-45 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर सीएसपी भिलाई नगर राकेश जोशी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव का पंचनामा कर रही है। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की बोतल और कुछ पत्थर व ईंट पड़ी हुई हैं। उन पर खून भी लगा है। पुलिस के अनुसार बीती देर रात 11-12 बजे के करीब शराब सेवन के दौरान उसका किसी से झगड़ा हुआ होगा। उसने आवेश में आकर पत्थर व ईंट से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्थर से मृतक के जबड़े, मुंह और आंख के ऊपर सिर पर काफी गहरा प्रहार किया। इससे वह वहीं ढेर होकर गिर गया। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *