The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

एसडीएम की गाड़ी को स्कार्पियो ने ठोका

Spread the love

भोपाल। उमरिया जिले में बीती रात नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास पाली एसडीएम अंबिकेश सिंह की गाड़ी को एक ब्लैक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि एसडीएम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में एसडीएम को कमर और सिर में चोट लगी, जबकि उनके ड्राइवर अनिल का हाथ टूट गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और दोनों को तुरंत उमरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसडीएम को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor