The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Spread the love

रायपुर। कोटा इलाके के बड़ा भवानी नगर के सामने रेल पटरी में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका रायपुर के कोटा इलाके के ही रहने वाले हैं। इनके बीच पिछले 3-4 सालों से जान पहचान और प्रेम संबंध था। अब नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। नाबालिग प्रेमिका की उम्र 16 तो वहीं प्रेमी की उम्र 17 साल बताई जा रही है। शव का मर्ग कायम कर कबीर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का मर्ग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कबीर नगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बड़े भवानी नगर के रेलवे ट्रैक पर नाबालिगों ने खुदकर जान दी है। शवों का मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी गई है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *