The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के गहने व नगदी सहित कुल 1 लाख 90 हजार की चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”
बलौदाबाजार/रायपुर। भाटापारा में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सोने,चांदी के गहने सहित नगदी कुल 1 लाख 90 हजार से अधिक का सामान पार कर दिया है।मामले की रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक माता देवालय हेमु कल्याणी वार्ड भाटापारा निवासी कमल शोभवानी उम्र 50 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने मकान में ताला लगाकर विगत तीन महीनों से परिवार सहित रायपुर में रह रहा है। करीबन 15 दिन पहले भाटापारा जाकर घर की साफ सफाई करवा कर ताला लगाकर वापस रायपुर चला आ गया था। 23 जुलाई को सुबह पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। घर जाकर देखने पर मकान का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था।बेडरूम में रखे सभी आलमारी खुले मिले तथा उसमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।लोहे के आलमारी का लाकर तोड़कर चोरों ने सोने,चांदी के गहने कीमती 1,40,000 रूपये एवं नगद रकम 50,000 रूपये जुमला 1,90,000 रूपये को कोई चोरी कर लिये है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *