The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मंदिर में दर्शन करने गए व्यक्ति की बाइक पर थी चोरों की नजर,वापस आया तब बाइक हो गई थी पार,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर।राजधानी रायपुर के संतोषी टिकरापारा में मंदिर में दर्शन करने गए व्यक्ति की सड़क किनारे खड़ी बाइक किसी ने पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मु​ताबिक दुर्गा पारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा निवासी हरिनारायण साहू 55 वर्ष ने टिकरापारा थाने में रिपेार्ट दर्ज करायी है कि वह 23 जुलाई की शाम 6 बजे हीरो होण्डा स्पलेण्डर CG 04 CP 0236 को मंदिर में मेला के पास रोड किनारे खड़ी कर हटकेश्वर महादेव घाट मंदिर दर्शन करने गया था। एक घंटे बाद वापस आकर आया तब जिस स्थान बाइक खड़ी किया था वहां नही था। आस पास पता तलाश किया लेकिन नही मिला। किसी अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *