The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मां की मौत के बाद पिता करता था 13 साल की बेटी से दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ़्तार

Spread the love

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही । एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्तों को कलंकित कर दिया। बाप ही अपनी 13 साल की बेटी से रेप कर रहा था। विरोध करने पर उससे मारपीट करता। बच्ची को स्कूल भी नहीं जाने देता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर बच्ची ने सारी बात अपने दादा और फिर हेल्प लाइन नंबर पर बताई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गुम्मा टोला गांव निवासी 13 साल की बच्ची की करीब 8 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से 5 साल की उम्र से बच्ची का पिता और दादा ही उसे पाल रहे थे। बच्ची का पिता शराब पीने का आदी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor