The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े डरा रहे हैं, राज्य में 640 नए मरीज मिले हैं, रायपुर में एक दिन में मिले 224 नए मरीज

Spread the love

“संजय चौबे”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12 हजार 394 सैम्पलों की हुई जांच में औसत पॉजिटिविटी दर 5.16 प्रतिशत है। प्रदेश भर में 640 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 06 जिलों में 01 से 20 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही। प्रदेश में 26 जुलाई को गरियाबंद एवं बीजापुर से 01-01, दंतेवाड़ा एवं कोंडागांव से 02-02, मुंगेली से 03, बलरामपुर एवं सूरजपुर से 05-05, गौरेला-पेंड्रा – मरवाही से 06, कोरिया से 07, कांकेर एवं सरगुजा से 09-09, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ से 10-10, कबीरधाम से 11, बेमेतरा से 14, बस्तर से 20, धमतरी एवं बालोद से 22-22, जशपुर से 25, कोरबा से 26, बलौदाबाजार से 33, महासमुंद से 35, बिलासपुर से 36, राजनांदगांव से 47, दुर्ग से 55, रायपुर से 224 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। सुकमा में 04, दंतेवाड़ा में 07, गरियाबंद में 12, कोंडागांव में 13, बीजापुर में 15, नारायणपुर में 17 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor