The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर ,एक की मौत ,एक घायल

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक के पास शुक्रवार की देर रात ड्यूटी से वापस घर जा रहे बाइक सवार 2 लोगो को एक तेज रफ्तार टेलर ट्रक ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई,तथा बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया है।
मिली जानकारी के के अनुसार उरला BMY चरोदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग निवासी टोकेश्वर कुर्रे 19 वर्ष ने आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसके बड़े पापा का लडका रवि बंजारे और वह दोनो रायपुर के गुमा आर लजिस्टीक पार्क मे काम करते है , कि दिनांक 29.07.22 को वह रवि बंजारे के साथ ड्यूटी से वापस घर आ रहे थे ,तभी टाटीबंध चौक के पास रात्रि करीबन 10 बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेलर क्रमाक CG-04-JC-8501 के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर कर दिया। हादसे में रवि बंजारे टेलर की चक्का के नीचे आ गया जिससे रवि बंजारे का सिर कुचल गया और मौके पर उसकी मौत हो गयी एवं प्रार्थी के पैर मे चोट आया है । मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने टेलर चालक के खिलाफ धारा 279,304-A,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor