The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तीन माह बच्चों को मध्याह्न नही मिलने की खबर प्रसारित के बाद कलेक्टर ने दिखाई कड़ी तेवर, लापरवाही बरतने वाले को नोटिस जारी करने के निर्देश

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहनता से समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता, स्कूली बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन, कलेक्टर ने जिले के एक स्कूल में मध्यान्ह भोजन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी पर कड़ी नाराजगी भी जताई। आत्मानंद विद्यालय प्राचार्य द्वारा बच्चों को तीन माह भोजन नही दिया गया। इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया गया। इसके बाद जिला प्रधासन हरकत में आई। कलेक्टर महोबे ने इसी प्रकार स्कली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के रूप में प्रदाय की जाने वाले पोषण आहार के क्रियान्यन के लिए शिक्षा एवं अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों को तीन माह तक मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की जानकारी पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पर कडी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने इस विषय पर संबंधितो ंके विरूद्ध शो-कॉज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। इस मामले को लेकर दा पोपट लाल में लगातार खबर प्रसारित की थी। इसके बाद कलेक्टर ने टीएल बैठक में अपने कड़ी तेवर दिखाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor