The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कुरूद में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुरूद थाना पहुंच टीआई सहित पुलिस जवानों को रक्षाबंधन बांध कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जवानों को परिवार जैसा अहसास दिलाया। इस दौरान ज्योति चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष ने जवानों से कहा कि रक्षा सूत्र बांधने की परम्परा को कभी भी नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें रक्षाबंधन पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने का समय नहीं मिल पाता है। भाई रक्षाबंधन के दिन निराश हो जाते हैं, वे अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं।जागृति साहू ने भी जवानों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महीला मोर्चा की भारती पंचायन , भूमिका सिन्हा, टुमेशवरी ध्रुव, ममता साहु ,कविता चंद्राकर, संगीता सेन , संगीता यादव, भावना निर्मलकर, बबिता देवांगन उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *