The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे से लोहे का प्लेट चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को गार्ड ने पकड़ा

Spread the love


रायपुर । जिले के अभनपुर इलाके मैं निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे से लोहे का प्लेट चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृत्युंजय खण्डई 28 वर्ष थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वहां जीकेसी कंपनी बंदरी में सुपरवाइजर का काम करता है ,वहां पर खुले जगह पर लोहे का सेंटरिंग प्लेट एवं अन्य सामान रखा हुआ है।सोनी मल्टी अस्पताल के सामने निर्माणाधीन ओवरब्रिज फोर लाइन अभनपुर में 5 अगस्त की देर रात दो लोग ब्रिज के नीचे रखें लोहे का प्लेट चोरी करके ले जा रहे थे, तभी वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर उन पर पड़ी और उसने अपने अन्य साथियों के साथ दौड़ाकर दोनों चोरों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लोहे का दो प्लेट 25 25 किलोग्राम का बरामद हुआ। उसने पर उन्होंने अपना नाम शिवा उर्फ शिवचरण 26 वर्ष निवासी नायक बांदा एवं दल्लू उर्फ दिलीप यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बड़ेला का रहने वाला बताया है। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनके खिलाफ धारा 34 379 के तहत अभनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor