The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारी कर 14 जुआरियों को पकड़ा,52 पत्तियों के साथ 62 हजार पांच सौ रुपए जब्त

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने पोड़ी के मोहनभाठा खार में 24 सितंबर की रात दबिश देकर 14 जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से 62 हजार पांच सौ रुपए व ताश की पत्तियां जब्त की गई है। जुआरी रात को अंधेरे में चिमनी जलाकर फड़ लगाए थे। थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि ग्राम पोड़ी स्थित मोहनभाठा खार में जुआरियों ने फड़ लगाया है। उन्होंने अपनी टीम को छापेमारी के लिए रवाना किया। पुलिस ने खार में चारों तरफ से घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया। इस दौरान 14 जुआरी पकड़ाए। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *