The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार कार मालगाड़ी से टकराई, 2 की मौत

Spread the love


ब्रेकिंग/ बलौदा बाजार जिले के सुहेला के पास बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की रात भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार कार मालगाड़ी के इंजन टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन कार को लगभग 300 मीटर दूर घसीटते हुए ले गई। घायलों में 2 बच्चों सहित 4 को रायपुर रेफर किया गया है।
मुंबई हावड़ा मार्ग पर भाटापारा और तिल्दा के बीच स्थित हथबंध रेलवे स्टेशन से हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के लिए रेल लाइन लगी हुई है। बताया जाता है कि शाम को 2 इंजन माल डिब्बों को संयंत्र में छोड़कर रात लगभग 9:30 बजे हथबंद लौट रही थी, तभी ग्राम बुडगाहन में बिना फाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही कार तेज रफ्तार से आ रही इंजन से टकरा गई। कार के अंदर 7 लोग फंसे हुए थे। जब लोगों ने उन्हें निकालना चाहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुल पा रहा था बाद में दरवाजे को सब्बल से तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। तत्काल सुहेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि 4 को रायपुर रेफर कर दिया गया। सुहेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *