The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जीएसटी विभाग ने बिना दस्तावेज लोहे से भरा वाहन किया जब्त

Spread the love

क्षेत्र में इन दिनों जीएसटी विभाग की टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है और कर चोरी तथा बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज विभाग ने लोहे का सामान लेकर जा रहे एक माजदा वाहन पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान टीम ने वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था। चालक से माल से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज उपलब्ध न होने पर जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन और माल को जब्त कर तखतपुर थाने के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में व्यापारियों और माल परिवहन करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है। विभाग का कहना है कि कर चोरी और बिना बिल के माल परिवहन के मामलों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *