The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

22 लाख का सामान चोरी करने के बाद ढाबा के सामने गाड़ी खड़ी कर ट्रक चालक हो गए फरार, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। महाराष्ट्र मुंबई से ट्रक में लोड करके करोड़ों का माल लेकर निकले चालकों ने राजनांदगांव ढाबे के सामने लावारिस हालत में गाड़ी छोड़ और भाग गए। दूसरा ड्राइवर भेजकर जब जब उक्त ट्रक को ब्लूडर्ट कोरियर रायपुर कंपनी लाने पर 22 लाख के समान कम मिला। ट्रक में लोड सामान हेराफेरी कर चालकों ने उक्त माल चोरी कर लिया और ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वजीराबाद खामगांव रोड अकोला महाराष्ट्र निवासी जाकिर सा 29 वर्ष कबीर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह कानिफनाथ रोड लाइथ का सुपरवाइजर है। उसकी कंपनी पुणे महाराष्ट्र में है, ट्रक क्रमांक mh14 जेपी 2499 मुंबई भिवंडी में ब्लूडट़ कोरियर का समान जिसमें मोबाइल लैपटॉप फोन कीमती कपड़े एवं अन्य सामान जुमला करीबन 1 करोड़ 50 लाख के समान ट्रक में लोड करके 21 जुलाई 2022 को ब्लूडर्ट कोरियर रायपुर के लिए रवाना किया था, ट्रक को दो ड्राइवर रईस मोहम्मद खान एवं खालिद लेकर निकले थे। दोनों ड्राइवर चाबी सहित ट्रक को शिव शक्ति ढाबा सोमनी में छोड़कर भाग गए। जीपीएस द्वारा ज्ञात हुआ कि ट्रक लगभग 12 घंटे से राजनांदगांव में खड़ा है तब उसने दूसरे ड्राइवर को भेजकर उक्त ट्रक को ब्लूडर्ट कोरियर रायपुर में छोड़ने को कहा। ट्रक से सामान उतारने पर पता चला कि लोड कार्टून टूटे हुए थे वह उसमें रखें मोबाइल लैपटॉप व कीमती सामान करीब 22 लाख रुपए के समान गायब था । ट्रक चालक रईस मोहम्मद खान एवं खालिद दोनों ने ट्रक में लोड माल में से हेराफेरी कर लाखों के सामान चोरी कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर 9 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ धारा 407 ,34 के तहत पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor