The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पोलैंड ने 45 रूसी राजनयिकों को अपने देश से निकाला बाहर

Spread the love

THEPOPATLAL रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और ऐसे वक्त में पोलैंड ने एक बड़ी कार्रवाई रूसी राजनयिकों पर की है। खबर है कि पोलैंड ने 45 रूसी राजनयिकों को अपने देश से बाहर कर दिया है। इन सभी पर जासूसी का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड के गृह मंत्री ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्यों ने राजनयिक के रूप में यहां रह रहे 45 रूसी जासूसों को निकाल दिया है। पोलैंड ने राजनयिक दर्जे की आड़ लेकर देश में रहने वाले 45 रूसी खुफिया अधिकारियों की पहचान की और उन्हें निष्कासित कर देश से बाहर निकाल रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor