The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दिया जांच के आदेश

Spread the love

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के पास गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। घटना में सात लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। इस दुखद घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले आर्यन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था, उसी वक्त ये हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता था।खराब मौसम के कारण ये हादसा गरुड़चट्टी में हुआ है. प्रशासन ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिसमें कहा गया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई, विमान कई टुकड़ों में बंट गया और इसमें सवार सभी श्रद्धालुओं की मौत हो गई ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor