Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पैदल जा रहे व्यक्ति का मोबाइल लूटकर भागे बाइक सवार,लूट का मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में पैदल जा रहे व्यक्ति का मोबाइल लूटकर बाइक सवार भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध कायम कर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गोढी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर निवासी गौकरण यादव 34 वर्ष ने उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह वर्तमान में गणपति इस्पात उरला में काम करता है तथा कम्पनी के क्वार्टर में रहता है। 17/10/2022 को वह बंजारी घुमने गया था बिरगांव होते हुये पैदल अपने कम्पनी वापस लौट रहा था बिरगांव से उरला कम्पनी जाते समय पैदल अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था इसी दौरान एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG-04-NG-1290 में तीन व्यक्ति पीछे से आये और उसका मोबाइल को झपटा मारकर लूट कर भागने लगे उसने उन्हें पकडने का भी प्रयास किया लेकिन आरोपी भाग गये। तब उसने आरोपियों का बाइक के नंबर को नोट कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor