The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

निर्माणाधीन गोडाउन में पहरा दे रहे व्यक्ति को राड और हाथ मुक्के से पिटाई कर बदमाशों ने नकदी रूपए और मोबाइल लूट लिये

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के उरला इलाके में बदमाशों ने एक व्यक्ति को राड एवं हाथ मुक्को से मार कर चोट पहुंचाया और जेब में रखें एक स्मार्टफोन तथा करीब ₹3000 लूटकर फरार हो गए। अपने की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजा तालाब रायपुर जमीरउद्दीन 60 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी 11 अगस्त की रात ग्रेविटी रोड सूर्याशं ईटा बिक्रस के पास गोदाम निर्माण का काम चल रहा है इस गोदाम की देखरेख करने के लिए मोहम्मद आसिफ उद्दीन को रखा गया है, अज्ञात दो व्यक्ति आकर गोदाम के घेरा पर चढ़ रहे थे रहे थे जिसे देख कर आसिफ उद्दीन उन्हें चढ़ने से मना किया। इस पर कुछ देर बाद आरोपियों के कुछ और साथी आ गए और सभी ने मिलकर राड और हाथ मुक्के से आसिफ उद्दीन की पिटाई कर उसकी जेब में रखे स्मार्टफोन एवं करीब ₹3000रूपए नकदी छीन कर फरार हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor