The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस में काम करते वक्त पैर फिसलने से मजदूर की मौके पर मौत

Spread the love

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक और हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर करीब 20 मीटर ऊंचाई से गिर कर जान गँवा बैठा। हादसे के वक्त मजदूर ब्लास्ट फर्नेस में काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से मजदूर सीधे नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट फर्नेस -02 में शटडाउन किया गया है। उस डिस्मेंटल करने का काम किया जा रहा है। डिस्मेंटल का काम चिनार कंपनी को दिया गया है। उसी दौरान एस.एस सी.एल कंपनी का ठेका मजदूर सुखविंदर सिंह भी कटिंग का काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह सीधे नीचे गिर गया। नीचे गिरने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *