Thursday, November 12, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

2 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत ₹12000 बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को करीब 2:00 बजे आजाद चौक थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिंदी स्पोटिंग मैदान ईदगाह भाठा रायपुर में गांजा बेचने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जावेद खान 35 वर्ष पिता स्वर्गीय रफीक खान निवासी ईदगाह भाटा रायपुर बताया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद थैला में रखा 2 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत ₹12000बताया गया है जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor