Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

हरियाणा से पेशी पर लाये गए कैदी पर कचहरी के गेट के पास बरसाई ताबड़तोड़ गोली, मौत

Spread the love


यूपी। हापुड़ में कचहरी के गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक कैदी की हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मारे गए कैदी को हरियाणा से पेशी पर लाया गया था। फायरिंग की घटना में हरियाणा पुलिस का एक सिपाही भी घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मारा गया कैदी लाखन हरियाणा के अन्नागपुर का रहने वाला था।
वह वर्ष 2019 में धौलाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप में जेल में बंद था। मंगलवार को उसे पेशी पर हापुड़ कोर्ट लाया गया था लेकिन कोर्ट के गेट के पास ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना में लाखन के साथ ड्यूटी पर आया हरियाणा पुलिस का सिपाही घायल हो गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor